धनतेरस पर कुछ पंक्तियां

आज का दिन देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है और आरोग्य के देवता धन्वंतरि से भी जुड़ा हुआ है। आज ही के दिन देवता धन्वंतरि प्रकट हुए थे, जो आयुर्वेद के देव है, इसे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी कहा जाता है। इसीसे प्रेरणा लेकर मैंने स्वास्थ्य, धन, सुख, समृद्धि और इन सब के आध्यात्मिक दृष्टिकोण के बारे में कुछ पंक्तियां लिखी है।

शुभ धनतेरस🙏

आज के दिन प्रार्थना करते हैं,
सुख का धन बरसे।

पहला सुख निरोगी काया,
स्वास्थ्य ही पहला धन है।

आज संकल्प करे;
शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयास करे,
मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रयास करे,
भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए प्रयास करे।
इससे ही बाकी सारे सुख मिलेंगे।

आज के दिन प्रार्थना करते हैं,
समृद्धि का धन बरसे।

आर्थिक समृद्धि ही सिर्फ नहीं,
आध्यात्मिक समृद्धि के लिए प्रयास करे।

रिद्धि सिद्धि से ही समृद्धि मिलती है,
रिद्धि यानी बुद्धि, ज्ञान
सिद्धि यानी आध्यात्मिक शक्ति,
रिद्धि सिद्धि के समन्वय से
समृद्धि पाने का प्रयास करे।

Leave a Reply

Up ↑

%d bloggers like this: