अपनी यात्रा पर भरोसा करें

कुछ लोगों को मंज़िल देर से मिलती है,
एक-दो प्रयास में नहीं मिलती,
पर बार बार प्रयास करने पर मिलती है।
जब हार हार कर वो फिर से चलते हैं,
तब कहीं जाकर मंज़िल मिलती है।

पता है क्यों?

क्योंकि मंज़िल तक पहुंचने के लिए,
जो यात्रा करते हैं वो,
वो यात्रा उनको खास तरह से तैयार कर रही होती है
ताकि मंज़िल पर जब वो पहुंचे,
तब पहले से अधिक अच्छी तरह से कार्य कर सके।

उनकी यात्रा का सफर खास होता है,
इसलिए लंबा होता है,
वो कहते है ना,
हीरा जितना घिसा जाता है,
उतना ही चमकता है।

उसी तरह देर से मंज़िल पाने वाले अक्सर चमक जाते है, हीरा ही बन जाते है।

अपनी यात्रा पर भरोसा करें। खुद पर भरोसा रखें।
अपने सपनों को कभी आधे सफर में छोड़ न देना, देर से सही पर सपने साकार जरुर होंगे।

अन्य लेख:

कृष्ण रस

नवधा भक्ति

संस्कृत मंत्र (ध्यान के लिए)/ SANSKRIT MANTRA (FOR MEDITATION)

उच्च भावनात्मक बुद्धि (संवेगात्मक बुद्धि) की ओर यात्रा / A JOURNEY TOWARDS HIGH EMOTIONAL INTELLIGENCE

प्रसिद्धी पाने की चाहत नहीं है

हुनर पा लिया

Leave a Reply

Up ↑

Discover more from Harina's Blog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading