कुछ बातें, यूँ ही..!(5) #सोच #फायदा

(1)
श्रेष्ठ कार्य को करना है, एसा मत सोचिए।

जो भी कार्य करेंगे, वो ही “श्रेष्ठ” तरीके से करना है, यह सोच रखिए।

एसी सोच रखने का फायदा है।

पहला फायदा: हम हर कार्य को सम्मान देंगे, तो हम सदा ही ज़मीन से जुड़े रहेंगे।

दूसरा फायदा: हम सफलता प्राप्त करेंगे क्योंकि श्रेष्ठ तरीके से किये हुए, हर कार्य में, सफलता अवश्य मिलती ही है।

(2)
दूसरों की सहायता न मिली, तो रोना क्यों?

बल्कि यह सोच रखिए कि, “चलो, अच्छा है, हम आत्म-निर्भर बनना सीख जाएंगे।”

(3)
सभी लोगों में अच्छाई और बुराई, दोनों होती है, लोगों के गुण भी देखें, सिर्फ़ बुराईयों को मत गिनिए।

एसा करने से आपका ही फायदा है, आपका नज़रिया संकुचित नहीं रहेगा और आप भावनात्मक रूप से मज़बूत बनेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

20 Comments

  1. Bahut hi khubsurat vichar……
    श्रेष्ठ कार्य को करना है, एसा मत सोचिए।
    जो भी कार्य करेंगे, वो ही “श्रेष्ठ” तरीके से करना है, यह सोच रखिए।