शिव मेरे शिव,
आप को सत् सत् वंदन।
आप ही भोलेनाथ और आप ही महादेव,
आप ही महाकाल और आप ही आदिदेव।
रूप अनेक है मेरे शिव के,
सौम्य रूप भी आपका,
रौद्र रूप भी आपका,
नटराज रूप भी आपका।
तीन हैं नेत्र शिव के,
भस्म है तन पे शिव के,
वस्त्र है बाघ खाल का तन पे शिव के,
सर्प है गले में शिव के।
रुद्राक्ष माला है जटाओं पर शिव के,
गंगा भी बहती जटाओं में शिव के,
चंन्द्र है मस्तक पर शिव के,
त्रिशूल और डमरू हैं कर में शिव के।
है देवता संहार के,
करते है मन के अंधकार का संहार।
जो जाए शरण में उनकी,
देते है रौशनी भक्ति की।
शिव मेरे शिव,
आपको सत् सत् वंदन।
आप ही नीलकंठ और आप ही गौरीशंकर,
आप ही रुद्रदेव और आप ही शंकर।
🙏🌹🙏
बम बम भोले , हर हर महादेव !
सुन्दर स्तुति
LikeLiked by 2 people
धन्यवाद आपका।हर हर महादेव ☺️☺️🙏🙏
LikeLiked by 2 people
Bam-bam bhole…
🔱
LikeLiked by 1 person
🙏🙏
LikeLike
Happy MahaShivratri to you…
LikeLiked by 1 person
Happy Mahashivratri 🙏
LikeLiked by 1 person
🙏🙏🙏🙏🙏
LikeLiked by 1 person